2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोटबंदी: मुंबई के कारोबारी ने खरीदी 50 करोड़ रुपए प्रीमियम की पॉलिसी

नोटबंदी का फैसला जहां लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है, वहीं देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन के लिए यह फायदे का सौदा बनता नजर आ रहा है। कंपनी की दादर शाखा ने बुधवार को 50 करोड़ रुपए प्रीमियम की एक पॉलिसी बेची है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

kamlesh sharma

Dec 03, 2016

lic

lic

नोटबंदी का फैसला जहां लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है, वहीं देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन के लिए यह फायदे का सौदा बनता नजर आ रहा है। कंपनी की दादर शाखा ने बुधवार को 50 करोड़ रुपए प्रीमियम की एक पॉलिसी बेची है।

माना जा रहा है कि पॉलिसी लेने वाला शख्स कारोबारी बताया जा रहा है, जो रियल एस्टेट के क्षेत्र से जुड़ा है। आपको बता दें कि यह अकेली ऐसी बड़ी पॉलिसी नहीं है, जो नोटबंदी के बाद एलआईसी ने बेची है। पहले भी एक बॉलीवुड अभिनेता ने भी 2 करोड़ रुपए का पेंशन प्लान एलआईसी से लिया है, जिससे उसे 15 लाख रुपए हर साल पेंशन के रूप में मिलेगा। हालांकि एलआईसी ने अब ब्रांच से यह पूछा है कि आखिरी इस बॉलीवुड सितारे की पॉलिसी से जुड़ी जानकारी कैसे लीक हुई?, जबकि अभिनेता ने इसे गुप्त रखने की मांग की थी।

एक दिन में जुटाए 2300 करोड़ रुपए

टीओई के मुताबिक, इस प्लान के तहत एलआईसी ने आखिरी दिन 2300 करोड़ रुपए जुटाए। जीवन अक्षय प्लान को जब एलआइसी ने लॉन्च किया था, तो इसमें लोगों ने ज्यादा रुचि नहीं दिखाई थी। दरअसल, इसमें दिया जाने वाला इंट्रेस्ट रेट ज्यादा नहीं था। लेकिन नोटबंदी के बाद कुछ बैंकों ने फिक्स डिपॉजिट पर भी इंट्रेस्ट रेट घटा दिया है।

एलआईसी की एमडी ऊषा सांगवान ने कहा कि हमने नवंबर के महीने में 104 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। वहीं, हमने अपने वार्षिक टारगेट का 70 प्रतिशत हासिल कर लिया है। यह सब जीवन अक्षय की वजह से संभव हो पाया है।

ये भी पढ़ें

image