बता दें कि इस मामलें को लेकर प्रशासन के संयुक्त आयुक्त (खाद्य), शशिकांत केकरे ने बताया कि खाने की सामग्री के सैंपल को टेस्ट के लिए भेजा गया हैं। विश्लेषण रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को सुरक्षित, स्वस्थ और पौष्टिक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने और निरीक्षण के लिए भोजन के नमूने लेने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। एफडीए अधिकारी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।