30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई में फैशन स्ट्रीट में लगी भीषण आग, एक दर्जन से ज्यादा दुकाने जलकर खाक, लाखों रुपयों का नुकसान

Mumbai Fashion Street Fire Video: फैशन स्ट्रीट में लगी भीषण आग के कई वीडियो सामने आये है, जिसमें दुकानों से आग की भयावह लपटें उठती दिख रही है। वीडियो में कई दुकानदा अपना सामान बचाने के लिए मौके से सब कुछ लेकर भागते हुए दिख रहे है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 5 Nov 2022, 2:58 PM IST

Mumbai Fashion Street Fire News

मुंबई के फैशन स्ट्रीट मार्केट में लगी भीषण आग

Mumbai Fashion Street Fire: मुंबई के प्रसिद्ध शॉपिंग मार्किट ‘फैशन स्ट्रीट’ (Fashion Street) में शनिवार दोपहर को आग लग गई। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 1 बजे आग लगने की सूचना मिली। अधिकारियों ने कहा कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग पर नियंत्रण पा लिया गया है।

मुंबई फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक, फैशन स्ट्रीट की दुकानों में लगी आग लेवल-1 की थी। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की कम से कम छह गाड़ियां भेजी गई। बताया जा रहा है कि 10-12 दुकानें आग की चपेट में आई हैं। यह भी पढ़े-Maharashtra: शालीमार-LTT एक्सप्रेस में लगी आग पर पाया गया काबू, रेलवे ने जारी किया बयान, देखें वीडियो

आग लगने के बाद मौके पर पुलिस, बीएमसी और बेस्ट के अन्य संबंधित कर्मी मौके पर पहुंचे हैं। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि स्थिति सामान्य होने तक सड़क को यातायात के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

इस भीषण आग की घटना के कई वीडियो सामने आये है, जिसमें दुकानों से आग की भयावह लपटें उठती दिख रही है। वीडियो में कई दुकानदा अपना सामान बचाने के लिए मौके से सब कुछ लेकर भागते हुए दिख रहे है।

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग कपड़ों की दुकान से भड़की होगी। आग में लाखों रुपयों का सामान जलकर खाक हो गया है।

साउथ मुंबई (South Mumbai) में स्थित फैशन स्ट्रीट कपड़ा खरीदने के लिए एक लोकप्रिय मार्केट होने के साथ ही शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बहुत करीब है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग