scriptMumbai: ठगो ने महिला को अनोखे तरीके से दिया धोखा, बेटी को बनाना चाहती थी चाइल्ड मॉडल | Mumbai: Thugs cheated woman in a unique way, wanted to make daughter a child model | Patrika News
मुंबई

Mumbai: ठगो ने महिला को अनोखे तरीके से दिया धोखा, बेटी को बनाना चाहती थी चाइल्ड मॉडल

मुंबई में ठगों ने एक महिला को अनोखे तरीके से अपने जाल में फसाया है। दरअसल व्हाट्सएप पर शेयर किए एक लिंक पर क्लिक करके ये महिला इन ठगों के जाल में फंसती चली गई और लाखों रुपए गवां दिए। महिला ने मुंबई पुलिस को इस घटना की सूचना दी। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जालसाजों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मुंबईJul 23, 2022 / 02:58 pm

Siddharth

crime_1.jpg

Crime

मुंबई में ठगों ने एक महिला को अनोखे तरीके से अपने जाल में फसाया है। ठगों ने एक 32 वर्षीय महिला से 3.5 लाख रुपए ऐंठ लिए गए है। इन ठगों ने एक मीडिया और मनोरंजन कंपनी के अधिकारियों के रूप में खुद को बताया और कहा कि उन्हें एक चाइल्ड मॉडल की जरूरत है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा और बच्चों को मॉडलिंग प्रोजेक्ट के लिए आमंत्रित किया। महिला ने जब उस लिंक पर क्लिक किया तो उन्होंने उसकी बेटी का पोर्टफोलियो बनाने के लिए फीस, ड्रेस आदि के लिए अलग-अलग बहानों से पैसे निकला लिए।
मुंबई के अंधेरी पूर्व निवासी 32 वर्षीय महिला, जो एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। महिला ने पुलिस को बताया कि 13 जुलाई को उसके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया और उस मैसेज में एक लिंक मिला, जो कथित तौर पर रिलायंस एंटरटेनमेंट, रिलायंस मॉडल ऑडिशन से था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब महिला ने व्हाट्सएप नंबर से पुष्टि की, तो उसे बताया गया कि भेजने वाले का नाम साक्षी था। महिला ने फौरन अपनी पांच साल की बेटी की कुछ फोटो और वीडियो लिंक पर शेयर किया।
यह भी पढ़ें

Thane News: लॉकअप में बंद युवक ने की बेडशीट से सुसाइड करने की कोशिश, बच गई जान लेकिन गले पड़ी यह नई मुसीबत

डिटेल्स शेयर करने के कुछ समय बाद ठगों ने महिला को बताया कि उसकी बेटी का सिलेक्शन हो गया है और उसे अपनी ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजनी है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला को उसी के लिए एक अलग नंबर दिया गया था। इसके बाद महिला आशीष सरकार नामक किसी शख्स के संपर्क में आई, जिसने उसे पोर्टफोलियो के लिए एक पैकेज चुनने के लिए कहा। महिला ने पैकेज का चयन किया और 29 हजार रुपए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने महिला को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) भेजा, जिसमें महिला को उस पर हस्ताक्षर करने और उसे वापस भेजने के लिए कहा।
जब महिला ने आरोपी से पोर्टफोलियो की शूटिंग के समय के बारे में पूछा, तो उन्हें बताया गया कि उन्हें और डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि डाक्यूमेंट्स भेजने के बाद महिला को आगे 1 लाख 25 हजार का भुगतान करने के लिए बोला गया। 20 जुलाई को उसे पोर्टफोलियो के लिए इस्तेमाल की जाने वाली वेशभूषा के लिए वापसी योग्य जमा के रूप में 2 लाख रुपए जमा करने के लिए कहा गया था। महिला ने उतना ही भुगतान किया। हालांकि, इसके बाद आरोपी ने महिला से 3 लाख 25 हजार और देने के लिए कहा। इस बार महिला को थोड़ा शक हुआ और उसने अंधेरी में रिलायंस एंटरटेनमेंट कार्यालय से संपर्क किया, महज ये पता लगाने के लिए कि किसी ने उसे धोखा दिया है।
महिला को जब सच्चाई का पता चला तब महिला ने पुलिस से संपर्क किया और इस घटना के बारे में बताया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जालसाजों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने कहा कि उन्होंने मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी के अधिकारियों के रूप में पेश किया और चूंकि मै अपनी बेटी को एक चाइल्ड मॉडल बनाना चाहती थी, इसलिए उनके जाल में फंस गई। शुरु में उन्होंने छोटी रकम की मांग की और जब मैंने पैसे दिए, तो वे हर कदम पर और पैसों की डिमांड करने लगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो