1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई में चुभती-जलती गरमी… जानें कैसा रहेगा इस हफ्ते मौसम का मिजाज

Mumbai Weather News: फरवरी का महीना ख़त्म भी नहीं हुआ है। लेकिन शहरवासियों को अभी से ही घर से बाहर कदम रखते ही पसीना आने लगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 26 Feb 2023, 8:00 PM IST

mumbai_hot_weather.jpg

महाराष्ट्र में अप्रैल में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना!

Mumbai Weather Forecast: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में नए साल की शुरुआत गुलाबी ठंड के साथ हुई है। लेकिन फरवरी का महीना आते ही तापमान में बड़ी बढ़ोतरी (Temperature Rise in Mumbai) देखने को मिल रही है। फरवरी महीने में ही सूरज की तपिश शुरू हो चुकी है। फरवरी का महीना ख़त्म भी नहीं हुआ है। लेकिन शहरवासियों को अभी से ही घर से बाहर कदम रखते ही पसीना आने लगा है।

फरवरी महीने में पारा तेजी से चढ़ने के बाद अब अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल गर्मी का सितम अधिक सहन करनी पड़ेगी। मुंबई में फरवरी की गर्मी को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि मई-जून के महीने में तेज गर्मी पड़ सकती हैं। यह भी पढ़े-RBI का बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र के 2 को-ऑपरेटिव बैंकों पर लगाई पाबंदी, जानें ग्राहकों पर कैसे पड़ेगा असर

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के हाल के आंकड़ों पर गौर करें तो इस साल भारत में भीषण गर्मी पड़ने के संकेत मिल रहे है। देश के कई हिस्सों में पहले से ही तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है। जो तापमान आमतौर पर मार्च के पहले सप्ताह में दर्ज किया जाता है। मुंबई में चिलचिलाती गर्मी के बावजूद पिछले कई हफ्तों से हवा की गुणवत्ता ज्यादातर 'खराब' श्रेणी में बनी हुई है। रविवार की सुबह शहर का तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि आद्रता 65 फीसदी रही।

मौसम विभाग (IMD) ने शहर और आसपास के क्षेत्रों के लिए अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 48 घंटों के लिए आसमान साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 डिग्री सेल्सियस और 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़