5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Thane: कल्याण कोर्ट परिसर में हत्या के आरोपी ने मनाया बर्थडे, पुलिस वैन में काटा केक, वीडियो हुआ वायरल

Thane Ulhasnagar News: ठाणे के एसपी (ग्रामीण) विक्रम देशमाने (Vikram Deshmane) ने पुष्टि की कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। विचाराधीन कैदी से जुड़े इस मामले में यदि विभागीय जांच के बाद पुलिसकर्मियों की गलती मिलती है तो उनका तबादला या निलंबन किया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 22 Aug 2022, 5:32 PM IST

Murder accused Roshan Jha cuts birthday cake inside police van at Kalyan court in Thane

हत्या के आरोपी ने कल्याण कोर्ट में पुलिस वैन में काटा बर्थडे केक

Thane Murder Accused Birthday Video: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। दरअसल इस वीडियो में हत्या का आरोपी अपने दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा है और वो भी पुलिस वैन के अंदर बैठकर। इस वीडियो को देखकर लोग पुलिस के कामकाज पर सवाल उठा रहे है। उधर, पुलिस ने इस मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह मामला उल्हासनगर शहर (Ulhasnagar City) का है, जहां एक पुलिस वैन के अंदर बैठा 28 वर्षीय गैंगस्टर दोस्तों के साथ जन्मदिन का केक काटता है। जिसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़े-Maharashtra: औरंगाबाद में चलती बस बनी आग का गोला, बाल-बाल बची यात्रियों की जान, देखें घटना वीडियो

ठाणे जिले के उल्हासनगर निवासी रोशन झा (Roshan Jha) हत्या के एक मामले में कल्याण (Kalyan) की अधारवाड़ी जेल (Adharwadi Jail) में बंद है। गैंगस्टर पर हत्या, हत्या का प्रयास के साथ-साथ जबरन वसूली के कई केस दर्ज है। उसे 2019 में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत गिरफ्तार किया गया था।

आरोप है कि 20 अगस्त को झा को सुनवाई के लिए कल्याण सत्र न्यायालय (Kalyan Sessions Court) के समक्ष पेश किया गया, जिसके बाद वह पुलिस वैन में बैठकर अपना जन्मदिन मनाता है। वायरल वीडियो में हत्या के आरोपी को वैन की खिड़की से केक काटते हुए देखा जा सकता है, इस दौरान उसके दर्जनभर दोस्त भी मौजूद होते है।

ठाणे पुलिस कथित अपराधी को जन्मदिन मनाने की अनुमति देने के लिए अब जांच के दायरे में आ गई है। ठाणे के एसपी (ग्रामीण) विक्रम देशमाने (Vikram Deshmane) ने पुष्टि की कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। विचाराधीन कैदी से जुड़े इस मामले में यदि विभागीय जांच के बाद पुलिसकर्मियों की गलती मिलती है तो उनका तबादला या निलंबन किया जा सकता है।