27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Maharashtra / Mumbai / नागपुर: मां की मौत के 12 दिन बाद बेटे ने भी तोड़ा दम, बारहवीं की रस्म की तैयारी के बीच हार्ट अटैक

नागपुर: मां की मौत के 12 दिन बाद बेटे ने भी तोड़ा दम, बारहवीं की रस्म की तैयारी के बीच हार्ट अटैक

Nagpur Heart Attack: नागपुर में मां की मौत के 12 दिन बाद बेटे की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। घर में मां की बारहवीं की रस्म की तैयारी चल रही थी, तभी 40 वर्षीय अभिजीत नरदोडकर ने दम तोड़ दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Imran Ansari

•

Updated: 27 Nov 2026, 8:49 AM IST

Nagpur Heart Attack

मां की मौत के 12 दिन बाद बेटे ने भी तोड़ा दम, प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स-AI )

Mother Son Death: महाराष्ट्र के नागपुर में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ ऐसा टूटा कि देखने और सुनने वालों की आंखे नम हो गई। दरअसल, मां के निधन के केवल 12 दिन बाद 40 साल के बेटे की भी मौत हो गई। मां की बीमारी के दौरान करीब दो साल तक उनकी देखभाल करने वाले बेटे को मां की मौत का गहरा सदमा लगा था। गुरुवार सुबह घर में मां की बारहवीं की पूजा की तैयारी चल रही थी, इसी दौरान बेटे अभिजीत मुकुंद नरदोडकर को अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।

दो साल तक मां की करते रहे देखभाल

महाराष्ट्र टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मेधा नरदोडकर का करीब 12 दिन पहले निधन हुआ था। वह किडनी की बीमारी से जूझ रही थीं। परिजनों के मुताबिक, पिछले दो वर्षों से उनके बेटे अभिजीत ही उनकी पूरी समय देखभाल कर रहे थे। मां के निधन के बाद अभिजीत काफी टूट गए थे और ज्यादा लोगों से बातचीत भी नहीं कर रहे थे।

बारहवीं की पूजा की तैयारी के दौरान आया हार्ट अटैक

परिजनों ने बताया कि मां के निधन के बाद से अभिजीत काफी परेशान थे। गुरुवार सुबह घर में मेधा नरदोडकर की बारहवीं के कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान अभिजीत को अचानक तेज हार्ट अटैक आया। उन्हें बचाया नहीं जा सका। गुरुवार शाम सहकारनगर घाट पर अभिजीत नरदोडकर का अंतिम संस्कार किया गया। उनके परिवार में पिता मुकुंद और भाई अनुराग हैं। मां की स्मृति में होने वाले अंतिम संस्कार के कार्यक्रम पूरे भी नहीं हुए थे कि बेटे की मौत से परिवार पर एक और दुख टूट पड़ा। इस घटना से इलाके में भी शोक की लहर है।

निर्वी में सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत

इसी बीच पुणे जिले में एक अन्य दर्दनाक हादसा सामने आया है। न्हावरे-निर्वी मार्ग पर निर्वी गांव की सीमा में बाइक फिसलने से 35 वर्षीय दत्ता नाना रायकर की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार तड़के सामने आया। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, महावितरण की केबल डालने के लिए सड़क किनारे की गई खुदाई से निकली मिट्टी और मुरुम सड़क पर आ गया था। इसी वजह से बाइक फिसलने की बात सामने आ रही है।

दत्ता रायकर मंगलवार रात हंगेवाड़ी से बाइक से यवत जा रहे थे। रात करीब 11 बजे निर्वी के पास उनकी बाइक से नियंत्रण छूट गया और वह हादसे का शिकार हो गए। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई। बुधवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्हें न्हावरे ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार में पत्नी, दो छोटे बच्चे, माता-पिता और भाई हैं।

सड़क पर सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

खुदाई के बाद सड़क पर मिट्टी और मुरुम पड़े रहने को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। ऐसे में संबंधित स्थान पर पर्याप्त सुरक्षा संकेतक और बैरिकेडिंग की गई थी या नहीं, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले की शिरूर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है और पुलिस हवलदार विनोद मोरे जांच कर रहे हैं।