मीडियाकर्मी से बात करते हुए बीजेपी नेता जमाल सिद्दिकी ने कहा कि उनके खिलाफ इससे पहले भी धरना, मोर्चा और प्रदर्शन हुए हैं। अब बात जान से मारने की धमकी तक पहुंच गई है। लेकिन वे इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। सिद्दिकी ने आगे बताया कि उन्होंने इस घटना की जानकारी महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को भी दे दी है। इसके साथ ही नागपुर पुलिस कमिश्नर को भी इसकी जानकारी दी गई है।