Nalasopara Crime News : महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती ने अपने सौतेले पिता की दरिंदगी से परेशान होकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। लड़की का आरोप है कि उसका सौतेला पिता पिछले दो साल से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा है। सोमवार को जब उसने फिर से जबरदस्ती करने की कोशिश की, तो गुस्से में आकर लड़की ने यह कदम उठाया। इस घटना में आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया है और अभी अस्पताल में भर्ती है।