23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Maharashtra / Mumbai / Nashik News: नासिक में डांडिया देख रहे दो लोगों पर कोयते से हुआ जानलेवा हमला, जानें पूरा मामला

Nashik News: नासिक में डांडिया देख रहे दो लोगों पर कोयते से हुआ जानलेवा हमला, जानें पूरा मामला

महाराष्ट्र के नासिक में डांडिया देख रहे दो लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। इस मामले में पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानिए क्या है पूरा मामला-
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subhash Yadav

•

Updated: 3 Oct 2022, 2:42 PM IST

retired_soldier_arrested_for_doing_dirty_deeds_with_girl_in_greater_noida.jpg

नासिक में डांडिया देख रहे दो लोगों पर कोयते से हुआ जानलेवा हमला

Nashik News: महाराष्ट्र सहित पूरे देश में फिलहाल नवरात्रि की धूम है। यही कारण है कि जगह-जगह डांडिया और गरबा रात के समय आयोजित किया जा रहा है। इसी बीच जिले में एक जगह डांडिया देख रहे दो लोगों पर कोयते से जानलेवा हमला किया गया है। इस घटना में पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

बताया जा रहा है कि धक्का लगने की बात कहकर यह विवाद पहले शुरू था। इसके बाद झगड़ा बढ़ गया और दो लोगों पर कोयते से हमला किया गया। युवक सहित उसकी होने वाली सास पर यह हमला किया गया। यह घटना गंगापुर के आनंदवल्ली में हुई है। इस मामले में शिकायतकर्ता का नाम चेतन बेजेकर (25) बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-Pune News: पुणे में एटीएम से पैसे निकाल रहे युवक पर तीन लोगों ने किया धारदार हथियार से हमला, जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार वह रात में अपनी होने वाली पत्नी, सास और साले के साथ डांडिया देखने गया था। इसी दौरान मनोहर गायकवाड़ ने पिछले विवाद को लेकर बहस की। फिर विवाद बढ़ गया। जिसके बाद उसनें पीछे से कोयते से हमला कर दिया। इस मामले में गंगापुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मनोहर गायकवाड़ को गिरफ्तार कर लिया है।