मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने मामले के संदिग्ध आरोपी की पहचान कर ली है. आरोपी ने शरद पवार को जान से मारने की धमकी देने वाला फोन करने वाला शख्स बिहार से किया था. बताया जा रहा है की आरोपी ने इससे पहले भी शरद पवार को फोन कर धमकी दी थी। तब पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की थी और चेतावनी देकर छोड़ दिया था। हालांकि इस बार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294,506(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है और जल्द ही पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने के लिए बिहार रवाना हो सकती है।