अजित पवार के शपथ ग्रहण के दौरान डॉ. लहामटे उनके साथ थे। उन्होंने समर्थन जताने वाले दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी किये। हालांकि, अगले दिन वह शरद पवार के पास लौट गए। उन्होंने आरोप लगाया कि अजित पवार खेमे ने उन्हें बरगला कर हस्ताक्षर करा लिया। जबकि कोपरगाव के काले विदेश में थे, इसलिए उनकी भूमिका स्पष्ट नहीं थी।