26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हर महीने YouTube से कमाते हैं लाखों रुपये, खुद बताई यह बड़ी बात

Nitin Gadkari YouTube Income: पिछले कुछ दिनों से भारत वैश्विक मंच पर बहुत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इसकी प्रतिष्ठा, पहचान अब उभरकर आ रही है और यह ऐसे ही कायम रहा तो बहुत बड़ा परिवर्तन होगा। गडकरी ने यह भी कहा है कि भारत हर क्षेत्र में अग्रणी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 23 Sep 2022, 6:20 PM IST

Nitin Gadkari news

उद्धव गुट ने नितिन गडकरी को दिया बड़ा ऑफर

Nitin Gadkari on YouTube: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अक्सर अपनी कार्यशैली और युवाओं से लेकर किसानों तक को अच्छी जीवनशैली, कमाई बढ़ाने का तरीका बताते है, जिसके चलते वह चर्चा में बने रहते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) को सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं बताने वाले नितिन गडकरी इससे अच्छी खासी कमाई करते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री गडकरी अकेले यूट्यूब से हर महीने करीब 2.5 लाख रुपये कमाते हैं। यह बात उन्होंने खुद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के भारत रक्षा कार्यक्रम में बोलते हुए कही। उन्‍होंने कोरोना वायरस महामारी के दौरान कमाई का यह जरिया ढूंढा। गडकरी बताते है कि उन्होंने यूं ही खेल-खेल में यूट्यूब शुरू किया था, जो अब हर महीने उन्‍हें लाखों रुपये दे रहा है। यह भी पढ़े-Nitin Gadkari: सड़क हादसों में हताहतों की संख्या होगी कम, नितिन गडकरी ने तैयार किया खास प्लान

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के हर कार्यक्रम को YouTube पर अपलोड किया जाता है। उनके भाषण आम नागरिकों को भी आकर्षित कर रहे हैं। इस वजह से उन्हें यूट्यूब के जरिए हर महीने 2 लाख 50 हजार रुपए मिल रहे हैं।

इस कार्यक्रम में गडकरी ने यह भी कहा है कि काम कैसा भी हो, लक्ष्य को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा है कि उनकी नीति पहले राष्ट्रहित और फिर बाकी सब कुछ है। सामाजिक और राजनीतिक कार्य करते समय राष्ट्रवाद सबसे महत्वपूर्ण है।

गडकरी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को उसके गुण-दोष से स्वीकार किया जाता है। संघ में उसे ऐसी संस्कृति मिलती है कि वह आमूल परिवर्तन करके ही अपना जीवन व्यतीत करता है। और यही असली राष्ट्र निर्माण है।

पिछले कुछ दिनों से भारत वैश्विक मंच पर बहुत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इसकी प्रतिष्ठा, पहचान अब उभरकर आ रही है और यह ऐसे ही कायम रहा तो बहुत बड़ा परिवर्तन होगा। गडकरी ने यह भी कहा है कि भारत हर क्षेत्र में अग्रणी है।

गडकरी तबीयत खराब होने के बाद से प्रतिदिन एक घंटा प्राणायाम करते हैं। उन्होंने कहा, शरीर मानव जीवन का असली धन है। मैं यूट्यूब से भी पैसे कमाता हूँ। इसके जरिए मुझे 2 लाख 50 हजार प्रतिमाह मिल रहा है।