ओडिशा में लोग मेक इन इंडिया भूलकर मेक इन ओडिशा पर चर्चा करने लगे हैं। राज्य सरकार हर साल अन्य राज्यों में बिजनेस कान्क्लेव करके निवेश आमंत्रित कर रही है जिसके चलते निवेशक आकर्षित हुए हैं। इस दौरान एमओयू पर फालोअप भी उसकी प्राथमिकता है। इसके लिए मुख्य सचिव एपी पाढ़ी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। इसी साल मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 2,675 करोड़ की लागत के 19 इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट लांच किए। इनमें से सात मैन्युफैक्चरिंग के हैं। दावा है कि इन प्रोजेक्टों के क्रियान्वयन से 8,187 लोगों को नौकरी मिलेगी। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग से निवेशकों से बातचीत की। वह ओडिशा को ईस्ट का मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना चाहते हैं।