उन्होंने आगे कहा, "यह ऑपरेशन उन लोगों की शहादत का बदला है जिनकी वजह से कई घर उजड़ गए। गोली का बदला मिसाइल से लिया गया है। आज पूरा देश एकजुट है और पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी नजर आ रही है। पाकिस्तान की भारत के सामने कोई औकात नहीं है, और अगर वह कुछ करता है, तो हमारी सेना उसे दुनिया के नक्शे से मिटा देगी।"