जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) की हर जगह कड़ी निंदा की जा रही है। पहलगाम आतंकी हमले पर समाजवादी पार्टी (सपा) के महाराष्ट्र के प्रमुख अबू आसिम आजमी ने कहा, अगर हमलावरों ने वाकई किसी की हत्या करने से पहले उसका धर्म और नाम पूछा होगा, तो वह मुसलमान नहीं हो सकते। वो इस्लाम को मानने वाले हो ही नहीं सकते, धर्म पूछकर मारने वाले इस्लाम से खारिज हो जाएंगे... उन्होंने आगे कहा, पहलगाम आतंकी हमला सुरक्षा में चूक से हुई है, पर्यटकों के सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की होती है। इस तरह का हमला कैसे किया जा सकता है, यह सरकार के लिए गंभीर मुद्दा है।