पालघर मॉब लिंचिंग मामले की जांच सीबीआई को ट्रांसफर करने पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नारायण राणे ने कहा, मामले की जांच होनी चाहिए और सच्चाई सामने आनी चाहिए।
क्या है पूरा मामला?
दो साल पहले महाराष्ट्र के पालघर के गड़चिनचले गांव में दो साधुओं की भीड़ ने निर्मम हत्या कर दी गई। यह पूरी घटना वहां मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों के सामने हुई थी। आरोप है कि ग्रामीणों की भीड़ ने चोर समझकर दोनों साधुओं को मार डाला था. बाद में दोनों साधुओं को मृत हालत में अस्पताल ले जाया गया था। इस केस में दर्जनों ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तब से ही राज्य पुलिस मामले की जांच कर रही है।