(मुंबई): मुंबई में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन ठप हो गया। सडके जलमग्न,पटरियां पानी के अंदर,स्कूल बंद,कॉलेज बंद कुछ ऐसे हालात है मायानगरी मुंबई के। राहत देने वाली बूंदे जब जब आसमान से बिना रूके गिरी तो ऐसे में वह परेशानी का सबब बन गई। ऐसे में मुंबईकरों का दर्द खुलकर सामने आया है। उनका कहना है कि फिर से लोगों की आंखों के सामने 27 साल पुराना वह मंजर आ गया है जब...