गौरतलब हो कि जून महीने में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के अधिकतर विधायकों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर दी थी, जिससे उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार गिर गई। एमवीए में शिवसेना के साथ एनसीपी और कांग्रेस भी हिस्सा थे। उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद 30 जून को शिंदे ने मुख्यमंत्री के रूप में और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वर्तमान में शिंदे-फडणवीस सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा चल रही है।