18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Maharashtra / Mumbai / महाराष्ट्र दौरे पर PM मोदी, 11 लाख लखपति दीदियों को सौंपा प्रमाणपत्र

महाराष्ट्र दौरे पर PM मोदी, 11 लाख लखपति दीदियों को सौंपा प्रमाणपत्र

PM Modi Maharashtra Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन के दौरान लखपति दीदियों से बातचीत भी की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 25 Aug 2024, 1:24 PM IST

Lakhpati Didi Sammelan in Jalgaon

PM Modi in Jalgaon : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जलगांव दौरे पर पहुंचे हैं। जहां आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन (Lakhpati Didi Sammelan in Jalgaon) में वह शामिल हुए। इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की करीब एक से डेढ़ लाख महिलाएं शामिल हुईं।

पीएम मोदी ने आज जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन के दौरान 11 लाख लखपति दीदियों को प्रमाणपत्र सौंपा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने लखपति दीदियों से बातचीत भी की। पीएम मोदी करीब 10 साल बाद जलगांव जिले में आये है।

यह भी पढ़े-मुझ पर नजर रखने के लिए Z+ सिक्योरिटी… शरद पवार ने केंद्र के फैसले पर जताया संदेह

अधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह करीब सवा 11 बजे छत्रपति संभाजीनगर एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद पीएम मोदी निर्धारित कार्यक्रम ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ के लिए हेलीकॉप्टर से जलगांव के लिए रवाना हो गये।

जलगांव में प्रधानमंत्री मोदी के लखपति दीदी कार्यक्रम के लिए 22 एकड़ क्षेत्र में भव्य वाटरप्रूफ मंडप बनाया गया। जलगांव में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते कार्यक्रम स्थल को तैयार करने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वॉटरप्रूफ मंडप बनाने के साथ ही कार्यक्रम परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।