13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhath Puja Controversy: छठ के गीतों पर राज ठाकरे की आपत्ति से भड़के संजय निरुपम, पूछा- आखिर कहना क्या चाहते हैं?

Sanjay Nirupam Latest Statement: छठ पूजा के गीतों को लेकर राज ठाकरे की पोस्ट पर संजय निरुपम ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी और मैथिली गीत बजाने का समर्थन करते हुए कहा कि छठ पूजा को चुनाव से जोड़ना ठीक नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Imran Sheikh

•

Updated: 13 Nov 2026, 4:30 PM IST

Raj Thackeray

छठ पूजा के गीतों पर राज ठाकरे की पोस्ट का शिवसेना नेता संजय निरुपम ने विरोध किया। (फोटो सोर्स-IANS)

Maharashtra Politics: छठ पूजा के गीतों को लेकर महाराष्ट्र में सियासत गरमा गई है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे की पोस्ट पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर राज ठाकरे कहना क्या चाहते हैं? निरुपम ने कहा कि छठ पूजा का उत्तर प्रदेश के चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। यह त्योहार हजारों साल पुरानी परंपरा का हिस्सा है और इसे चुनाव से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।

मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान संजय निरुपम ने कहा कि उन्होंने राज ठाकरे की सोशल मीडिया पोस्ट को पूरा पढ़ा और समझने की कोशिश की। लेकिन पोस्ट पढ़ने के बाद उनके मन में सबसे पहला सवाल यही आया कि आखिर इस पूरी बात का मतलब क्या है?

चुनाव से बहुत पुरानी है छठ पूजा की परंपरा

निरुपम ने कहा कि चुनाव आते-जाते रहते हैं, लेकिन छठ पूजा की परंपरा सदियों से चली आ रही है। ऐसे में इस त्योहार को उत्तर प्रदेश के चुनाव से जोड़ना ठीक नहीं है। उन्होंने छठ पूजा के विरोध में राज ठाकरे के रुख को गलत बताया।

उन्होंने कहा कि छठ पूजा से लाखों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। इस त्योहार पर घरों में महिलाएं पारंपरिक गीत गाती हैं और परिवार के लोग मिलकर पूजा की तैयारी करते हैं। ऐसे में छठ से जुड़े गीतों पर आपत्ति जताने की बात समझ से परे है।

रेलवे स्टेशनों पर गीत बजाने में क्या परेशानी?

संजय निरुपम ने रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी और मैथिली में छठ के गीत बजाने के फैसले का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि ये गीत हमारी माताएं और बहनें लंबे समय से गाती आ रही हैं। अगर भारतीय रेलवे ने उन स्टेशनों पर ऐसे गीत बजाने का फैसला किया है, जहां से बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग बड़ी संख्या में सफर करते हैं, तो इसमें गलत क्या है?

निरुपम के मुताबिक, छठ के गीतों को रेलवे स्टेशनों पर बजाने से किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे पर राज ठाकरे की आपत्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि त्योहार और उससे जुड़ी परंपराओं को राजनीतिक नजरिए से नहीं देखना चाहिए।

छठ पूजा के गीतों को लेकर राज ठाकरे की पोस्ट और संजय निरुपम की प्रतिक्रिया के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है।