2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र में पॉलिथीन पर लगा प्रतिबंध,पकडे जाने पर लगेगा यह बड़ा जुर्माना

महाराष्ट्र में शुक्रवार पॉलिथीन इस्तेमाल का आखिरी दिन रहा...

2 min read
Google source verification
plastic ban

plastic ban

रोहित तिवारी की रिपोर्ट...

(मुंबई): महाराष्ट्र में शुक्रवार पॉलिथीन इस्तेमाल का आखिरी दिन रहा। शनिवार से पूरे महाराष्ट्र में पॉलिथीन पर प्रतिबंध लग जाएगा। अगर कोई दुकानदार या आम नागरिक पॉलिथीन इस्तेमाल करता पकड़ा गया तो उस पर 5000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। दूसरी बार में दस हजार और तीसरी बार पकड़े जाने पर 25 हजार का जुर्माना लगेगा और साथ ही तीन महीने की जेल भी हो सकती है।

बता दें कि बारिश के दिनों में मुंबई में जलभराव की समस्या आम है। प्लास्टिक की वजह से नाले-सीवर जाम हो जाते हैं, जिससे बारिश का पानी निकल नहीं पाता है। मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने मुंबई में प्लास्टिक इस्तेमाल करने वालों को पकड़ने के लिए करीब 250 इंस्पेक्टर भी नियुक्त किए हैं। देश में पहली बार आम आदमी पर प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर इतना सख्त प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

कहीं विरोध तो कहीं स्वागत...

हालांकि प्रतिबंध की खबर आते ही प्लास्टिक उत्पादक और आम रिटेल व्यापारी इसका विरोध कर रहे हैं। इन लोगों का मानना है कि इससे कारोबार में काफी असुविधा होगी। वहीं ज्यादातर लोग इस प्रतिबंध का स्वागत कर रहे हैं। इस प्रतिबंध के बाद अचानक कागज की थैलियों की मांग बढी है।

इन पर लगेगा बैन

हर तरह की प्लास्टिक थैली, चाय के कप, शरबत के ग्लास, थर्माकोल प्लेट और ग्लास, सजावट के लिए इस्तेमाल होने वाला थर्माकोल, होटल के पार्सल में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक डिब्बे, चम्मच, थैलियां।

इन जगहों पर कार्रवाई तय...

सार्वजनिक स्‍थलों, समुद्र किनारों, बस, रेल्वे स्टेशन, वन, संरक्षित वन, इको सेन्सेटिव क्षेत्र, शासकीय और अशासकिय संस्थान, शिक्षण संस्थान, औद्योगिक संस्थान, सिनेमा थिएटर्स, नाट्यगृह, मॉल्स, सब्जी बाजार, मंडी, दुकानदार, कैटरर्स, हॉकर्स, होलसेल, रिटेलर आदि।

तंबाकू पर भी है बैन

बता दें कि महाराष्ट्र में तंबाकू बेचना भी गैरजमानती अपराध की श्रेणी में शामिल किया जा चुका है जिसके बाद से राज्य में तंबाकू बेचने पर तीन साल तक की सजा का प्रावधान रखा गया है।