पत्रकारों से संजय राउत ने कहा, 'शिवसेना के 16 विधायकों के खिलाफ कोर्ट में अयोग्यता का मामला चल रहा है। न्यायपालिका पर दबाव नहीं होगा तो परिणाम हमारे पक्ष में होगा और हमें अदालत से न्याय मिलेगा, यह पक्का है... इसलिए मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि यह सरकार ज्यादा दिन नहीं टिकेगी, यह मैं पक्के तौर पर कह सकता हूं।‘
10 जनवरी को SC में सुनवाई
बता दें कि शिवसेना विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की कार्रवाई और विधानसभा अध्यक्ष की शक्तियों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई 10 जनवरी को होनी है। सुप्रीम कोर्ट के संविधान पीठ के समक्ष होने वाली इस सुनवाई पर राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश का ध्यान है। उद्धव गुट द्वारा दायर याचिका में अपात्र विधायकों की सूची में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई अहम नेताओं (शिंदे खेमे के) के नाम शामिल हैं। ऐसे में सरकार गिरेगी या नहीं, इस पर चर्चा जोरों से चल रही है।