रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व एनसीपी विधायक राजेश टोपे, हडपसर विधायक चेतन तुपे और विक्रमगढ़ के विधायक सुनील भुसारा ने हाल ही में कहा था कि वे शरद पवार के साथ खड़े रहेंगे। तीनों विधायक शरद पवार गुट की बैठक में भी शामिल भी हुए थे। हालांकि, अब जब इन तीनों एनसीपी नेताओं ने अजित पवार से मुलाकात की है तो सभी की निगाहें इस बात पर टिक गई हैं कि क्या वह भी शिंदे-फडणवीस सरकार का हिस्सा बनेंगे।