NCP National Party Status: शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म हो सकता है। दरअसल चुनाव आयोग ने मंगलवार को शरद पवार की एनसीपी के 'राष्ट्रीय पार्टी' के दर्जे की समीक्षा की प्रक्रिया में एक और कदम आगे बढ़ाया है। एनसीपी का यह दर्जा बरकरार रखा जाए या नहीं, इसकी समीक्षा चुनाव आयोग कर रहा है और मंगलवार को पार्टी के नेताओं को पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था। एनसीपी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) सहित चार दलों पर राष्ट्रीय दर्जा छीनने का खतरा मंडरा रहा है।