1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पालघर:शिवसेना को झटका,चुनाव अयोग ने खारिज की दोबारा मतगणना कराने की मांग!

शिवसेना की ओर से दोबारा मतगणना करवाने की मांग को चुनाव आयोग ने ठुकरा दिया है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 31 May 2018, 7:20 PM IST

udhav tahkrey

पालघर: शिवसेना की ओर से दोबारा मतगणना करवाने की मांग ख़ारिज

(मुंबई/महाराष्ट्र): गुरूवार को महाराष्ट्र की पालघर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आए। बीजेपी ने इस सीट पर जीत हासिल की है। बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने पालघर उपचुनाव में बीजेपी की जीत होने पर मतगणना दोबारा करने की मांग की। चुनाव आयोग ने शिवसेना की इस मांग को ख़ारिज कर दिया दिया है।

पालघर उपचुनाव बन गया था बीजेपी और शिवसेना के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई

पालघर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव शिवसेना और बीजेपी के लिए नाक की लड़ाई बन गया था। यहां पर शिवसेना और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर थी। शिवसेना ने पालघर के दिवंगत सांसद चिंतामन बनगा के बेटे श्रीनिवास बनगा को प्रत्याशि बनाया था। वहीं बीजेपी ने कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए राजेंद्र गावित को चुनावी मैदान में उतारा । राजेंद्र गावित ने करीब 29,572 वोटों से जीत दर्ज की। इस सीट पर बीजेपी जीत के बाद शिवसेना की ओर से अरोप लगाने का दौर शुरू हो गया है।

दोबारा हो मतगणना-उद्धव ठाकरे

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने चुनाव के परिणाम आने के बाद विभिन्न मांग उठाई है। एएनआई के अनुसार उद्धव ठाकरे ने कहा है कि मतगणना में कुछ विसंगतियां है। हम अपील करते है कि इन विसंगतियों के दूर होने से पहले चुनाव के नतीजे घोषित नहीं किए जाने चाहिए।

अपने एक बयान में उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग पर भी सवालिया निशान लगा दिए है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि चुनाव आयोग में भ्रष्टाचार देखने के बाद, मेरी यह सलाह है कि चुनाव अयोग की नियुक्ति करने की जगह उसे चुना जाना चाहिए।

दोबारा मतगणना की मांग खारिज

शिवसेना की ओर से की गई दोबारा मतगणना की मांग को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया है। बीजेपी के उम्मीदवार राजेंद्र गावित को विजय प्रमाण पत्र सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़े:पालघर उपचुनाव में भाजपा की जीत पर उद्धव ठाकरे बोले- 60% लोगों ने बीजेपी को नकारा