पुलिस के मुताबिक, अभिषेक और मॉरिस के ऑफिस एक-दूसरे के अगल-बगल थे। कथित तौर पर दोनों स्थानीय राजनीति में हावी होना चाहते थे और उनके बीच इसको लेकर भी खींचतान चल रही थी।
फडणवीस दें इस्तीफा- राउत
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने दहिसर गोलीबारी की घटना पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में गुंडा राज चल रहा है। आरोपी मॉरिस भाई चार दिन पहले ही वर्षा बंगले पर सीएम एकनाथ शिंदे से मिला था।
'इस सरकार को उखाड़ फेकेंगे'
उद्धव गुट के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा, "महाराष्ट्र में इस समय अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है... विधायक हों या सांसद कोई सुरक्षित नजर नहीं आ रहा है... क्या विपक्षी लोगों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है? मुख्यमंत्री से लेकर पूरी की पूरी एनडीए सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में असफल हो गई है... और ये सरकार राम राज्य लाने का वादा करती है... ऐसी सरकार को हम पूरी तरह से उखाड़ फेकेंगे।"