आनंद दुबे ने कहा कि महाराष्ट्र शाहू, फुले और आंबेडकर की धरती है। यहां के लोगों के आदर्श छत्रपति शिवाजी महाराज हैं। उन्होंने कहा कि टीपू सुल्तान को कोई अपना नेता या आदर्श मानता है तो यह उसकी पसंद हो सकती है, लेकिन उनके लिए शिवाजी महाराज ही पूजनीय हैं। महाराष्ट्र की पहचान अपने महापुरुषों और उनके विचारों से है।