2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चों की लंबी उम्र के लिए पूजा कर रही दो महिलाओं समेत मासूम कुएं में गिरी, मौत

कुएं का पानी अधिक होने के कारण कोई अंदर उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पाया...

2 min read
Google source verification
accident

accident

(पत्रिका ब्यूरो,मुंबई): मुंबई के विले पार्ले इलाके में मंगलवार शाम तब चीख-पुकार मच गई, जब बच्चों की लंबी उम्र के लिए ज्यूतिया व्रत के दौरान पूजा करने एक कुएं पर इकट्ठा हुई महिलाएं कुएं के मुहाने पर लगी लोहे की ग्रिलें टूट जाने के चलते कुएं में गिर गईं। इस हादसे में एक बच्चे के अलावा दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में चीखक-पुकार मच गई। फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। उनके आने तक स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन कुएं का पानी अधिक होने के कारण कोई अंदर उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। बाद में मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कुएं का पानी निकाल कर बचाव कार्य को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक मुंबई के विले पार्ले स्थित सुमारास रुइया बंगला, दक्षिण रोड सैटेलाइट होटल के पास मंगलवार देर शाम कुएं में गिरने से दो महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई। ये महिलाएं अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए कुएं पर ज्यूतिया पूजा करने गई थीं। पूजा के दौरान अचानक कुएं के मुहाने पर लगा ग्रिल का जाल दीवार के साथ टूट गया और किनारे खड़ी कई महिलाएं बच्चों समेत कुएं में जा गिरीं। हादसे के बाद एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कुएं में पानी होने के साथ-साथ ढही दीवार का मलबा भी इकट्ठा होने से बचाव कार्य में काफी दिक्कतें हुई।

हालांकि 25-30 महिलाओं को तो एनडीआरएफ टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दो महिलाओं माधवी विजय पांडेय (49), रेणुका उदीलाल यादव (20) और दिव्य (5) की मौत हो गई। इस हादसे में घायल कई महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि महक गुप्ता (11), चंदा गुप्ता (38), गीता गुप्ता (36), सुमित्रा गुप्ता (47) और माधुरी (48) की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है, जिनका इलाज वीएन देसाई अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक दो महिलाओं को स्थानीय लोगों द्वारा बचाया गया। घायलों को कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।