उधर, मामले के तूल पकड़ने के बाद आरएसएस नेता भैयाजी जोशी ने अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा, "मेरे एक बयान की वजह से गलतफहमी हुई है...महाराष्ट्र की भाषा मराठी है। मुंबई महाराष्ट्र में है और स्वाभाविक रूप से मुंबई की भाषा मराठी है। भारत में अलग-अलग भाषाएं बोली जाती हैं। मुंबई में भी अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले लोग रहते हैं इसलिए स्वाभाविक रूप से अपेक्षा रहती है कि वे यहां भी आएं और मराठी सीखें, मराठी समझें और मराठी पढ़ें। मुझे लगता है कि यह सह-अस्तित्व का एक बड़ा उदाहरण है कि भारत में इतनी सारी अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले लोग एक साथ रहते हैं। मुझे लगता है कि मुंबई भी इसका एक आदर्श उदाहरण है लेकिन एक स्वाभाविक अपेक्षा है कि मुंबई आने वाला व्यक्ति मराठी समझे, मराठी बोले, मराठी सीखे, मराठी पढ़े...मुझे इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना है...मेरी मातृभाषा मराठी है लेकिन मैं सभी भाषाओं के सह-अस्तित्व का भी सम्मान करता हूं..."