पूरे समारोह के दौरान शिवसेना नेताओं ने भाजपा के खिलाफ जम कर अपनी भड़ास निकाली। कार्यक्रम का उद्घाटन युवा सेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने किया। इस दौरान शिवसेना के कार्यकारिणी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 52वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे ने विपक्ष की तुलना में बीजेपी सरकार को लेकर कई बातें कहीं, जिनमें सीमा पर शहीद होते जवान, किसानों की कर्ज माफी, नोटबंदी, महंगाई जैसे कई मामले शामिल रहे। इस मौके पर शिवसेना की तरफ से भारी भीड़ जुटा कर पार्टी ने अपनी राजनीतिक ताकत भी दिखाई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी समेत शिवसेना सांसद अरविंद सावंत और दिल्ली के पत्रकार सुरेश भटावरे ने भी अपने विचार रखे।