10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र:योग दिवस के मौके पर उपराष्ट्रपति और सीएम ने एक साथ किया योग अभ्यास

आज चौथे योग दिवस के अवसर पर पूरे विश्व में योग का अभ्यास किया गया। देखा जाए तो एक तरह से पूरा विश्व ही योगमय दिखाई दिया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 21 Jun 2018, 6:57 PM IST

devendra fadanvis on yog day

devendra fadanvis on yog day

(मुंबई): आज चौथे योग दिवस के अवसर पर पूरे विश्व में योग का अभ्यास किया गया। देखा जाए तो एक तरह से पूरा विश्व ही योगमय दिखाई दिया। दुनिया के हर उस देश में योग किया गया जो योग की महिमा को जान चुका है। शरीर को स्वास्थ्य रखने के लिए योग ही सबसे सुगम रास्ता है इस बात को सबने आत्मसात कर लिया है। राजनीतिक हस्तियां भी इस बात से अनछुई नहीं रही। देश के प्रधानमंत्री के साथ साथ हर राज्य के मुख्यमंत्रियों ने आज योग का अभ्यास किया और योग को अपने जीवन का अंग बनाने का प्रण लिया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस भी इस बात में पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी आज योग की विभिन्न मुद्राओं और आसनों का अभ्यास किया। इस मौके पर उनके साथ उपराष्ट्रपति वैंकेय नायडू भी मौजूद रहे।

महाराष्ट्र सरकार की ओर से ही इस कार्यक्रम का अयोजन किया गया जिसके माध्यम से सरकार ने आवाम को योग की आदत डालने और स्वस्थ रहने का संदेश दिया। बांद्रा के रिकक्लेमेशन सीलिंक प्रोमेनेड पर आयोजित इस कार्यक्रम में सैकडों लोगो ने भाग लिया। मुख्यमंत्री और उपराष्ट्रपति पूरे उत्साह के साथ योग करते दिखाई दिए। हालांकि अधिक आयु होने के कारण वैंकेय नायडू कुछ योग करने में असमर्थ दिखाई दिए लेकिन पूरे कार्यक्रम के दौरान उनका जोश बिल्कुल भी कम नहीं हुआ। सीएम ने ट्वीट कर इस कार्यक्रम की फोटोज भी शेयर की और सभी को योग करने के लिए प्रेरित किया।

उपराष्ट्रपति और सीएम ने एक साथ किया योग अभ्यास IMAGE CREDIT: rohit tiwari from mumbai

पीएम ने देहरादून जाकर किया योग

इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के मैदान में 55000 हजार योग साधकों के साथ योग अभ्यास किया। पीएम योग के अलग-अलग आसन करते हुए दिखाई दिए। योग करने के बाद पीएम ने सभी को संबोधित कर योग की महिमा से रूबरू करवाया और आइए उत्तराखंड का नारा दिया। संबोधन के बाद पीएम वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।