2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सांवले रंग को लेकर चिढ़ाते थे रिश्तेदार,खाने में जहर मिलाकर ले ली पांच लोगों की जान

रिश्तेदारों का सांवले रंग को लेकर उपहास करना महिला को इतना नागवार गुजरा की वह जान लेने पर उतर आई...

2 min read
Google source verification
crime

crime

रोहित तिवारी की रिपोर्ट...

(मुंबई): महाराष्ट्र पुलिस ने भोजन में जहर मिलाकर परिजनों की हत्या करने के मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले की आरोपी ज्योति नामक महिला को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।


यह सनसनीखेज वारदात महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाद गांव में घटी। पुलिस के अनुसार ज्योति ने 18 जून को अपने एक रिश्तेदार सुभाष माणे के यहां आयोजित समारोह के दौरान भोजन में जहर मिला दिया था। भोजन खाने के बाद कई लोगों की हालत बिगड़ गई। पीड़ि़त लोगों को पास के अस्पताल ले जाया गया। इनमें पांच जनो की मौत हो गई। मरने वालों में ज्योति की दो ननद, कार्यक्रम के आयोजक रिश्तेदार माणे की पत्नी, उसकी सास एवं बेटी शामिल हैं।

रंग को लेकर चिढाते थे रिश्तेदार

विदित हो कि महिला को सांवले रंग और अच्छा भोजन नहीं पकाने पर ससुराल वालों से बार-बार ताने सुनने को मिलते थे। इससे महिला ने रिश्तेदार के यहां आयोजित कार्यक्रम के भोजन में जहर मिलाकर बदला लिया। जहरीला भोजन खाने से 120 लोग बीमार हो गए थे।


सांप मारने वाला जहर

पुलिस का कहना है कि महिला ने कबूल किया है कि उसके रिश्तेदार उसे काली कहकर चिढ़ाते थे, जो उसे अच्छा नहीं लगता था। वह तानों से परेशान रहती थी। उसने रिश्तेदारों से बदला लेने के लिए भोजन में सांप मारने वाला जहर मिला दिया।


इधर मेनहोल में गिरने से युवक ने गंवाई जान

मुंबई में बीएमसी की लापरवाही से 25 साल के युवक की खुले मेनहोल में गिरने से मौत हो गई। मुंबई के ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर कुर्ला के पास खुले मेनहोल को प्लास्टिक से ढका गया था। शुक्रवार रात करीब दस बजे युवक की नजर उस मैनहोल पर नहीं पड़ी, जिससे वह नाले गिर गया और उसकी मौत हो गई। युवक के शव को राजावाड़ी हॉस्पिटल भेजा गया है। नेहरू नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक युवक की पहचना नहीं हो सकी है।