1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजब-गजब: यहां 10 दिन का गाय का बच्चा दे रहा दूध, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

दूर-दूर से लोग आ रहे देखने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 30 Apr 2018, 4:31 PM IST

Cow's heifer

शामली।आपने गाय अथवा भैंस द्वारा एक से अधिक बच्चों को जन्म देने के वाकये तो खूब देखे और सुने होंगे। साथ ही ऐसे किस्से भी सुने होंगे कि महिला ने भी एक साथ कई बच्चों को जन्म दिया। लेकिन हम आपको एक ऐसी हकीकत से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। हो सकता है एक बार आपको यकीन भी न हो पर जब आप आंखों से देखेंगे तो आपको विश्वास करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें-UP Board Result 2018: मिलिए उत्तर प्रदेश की इस टॉपर से, खुशी बयां करते हुए भर आईं पिता की आंखें

जी हां शामली जनपद में एक नवजात गाय का बच्चा आजकल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दरअसल मामला यह है कि यह गाय का बच्चा पैदा होते ही दूध दे रहा है। जानकारी के मुताबिक गाय के मालिक सुबह-शाम बछिया का दूध निकाल रहे हैं। इस उम्र में पशुओं के बच्चे ढंग से दूध पी भी नहीं पी पाते, उसी उम्र में गाय का यह बच्चा दूध दे रहा है। दूध देने वाला यह बच्चा क्षेत्र के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ। शामली जिले और आसपास के इलाकों लोग इसे देखने के लिए आ रहे हैं। लेकिन डॉक्टरों ने अब बच्चे का दूध निकालने के लिए मना कर दिया है। उसके बावजुद भी ये बच्चा खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

यह भी पढ़ें-UP Board 10th and 12th Results 2018: पश्चिमी यूपी में जानिए किसने मारी बाजी

दरअसल शामली के कस्बा ऊन में किसान धर्म सिंह के घर गांव में एक गाय ने बच्चे को जन्म दिया। चमत्कार तब हुआ जब बच्चे के थनों में दूध उतर आया। मालिक ने उसका दूध निकाला तो गाय के बच्चे ने दूध देना शुरू कर दिया।आज इस बच्चे को पैदा हुए सात दिन हो गए है, जो अभी तक लगातार दूध दे रहा है।

यह भी देखें-जमीनी विवाद में चली गोलियां, पथराव

हालांकि डॉक्टरों ने अब इसका दूध निकालने से मना कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि अगर इसका दूध इसी तरह से निकलता रहा तो एक दिन गाय का ये बच्चा मर जाएगा। वहीं कस्बे में गाय का ये बच्चा सुर्खियों में है और कस्बेवासी इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं, जिसे दूर-दूर से लोग देखने के लिए आ रहे हैं और गाय का यह बच्चा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश