दरअसल बागपत जनपद के रठौड़ा गांव निवासी दो युवक विकास और हर्षवर्धन को पुलिस ने इसीलिए गिरफ्तार किया है क्योंकि ये दोनों युवक मुजफ्फरनगर के भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के नाम से मुख्यमंत्री के सचिवालय में फोन कर अधिकारियों पर काम कराने के लिए रौब गालिब करते थे। पकड़े गए युवकों ने बताया कि वह सांसद के नाम से सचिवालय में फोन कर अधिकारियों के हाल-चाल पूछा करते थे। जबकि इस मामले में एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जो मुज़फ्फरनगर के सांसद संजीव बालियान हैं इनके नाम से उत्तर प्रदेश सचिवालय में विभिन्न अधिकारियों को फोन करके किसी न किसी तरह वहां के अधिकारियों से कार्य कराने के लिए फोन किये जाते थे।