
PM Narendra Modi
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी ने बनारस संसदीय सीट से चुनाव लड़ कर सोमनाथ से काशी विश्वनाथ का कनेक्शन मजबूत किया था। बाद में यह लड़ाई यूपी बनाम बाहरी हो गयी थी लेकिन काशी की जनता ने गुजरात के तत्कालीन सीएम पर भरोसा जताया था और लाखों वोटों से विजय दिलायी है लेकिन अब स्थिति बदल सकती है। गुजरात में जिस तरह से यूपी व बिहार के लोगों पर हमले हो रहे हैं उससे सबसे अधिक नुकसान पीएम मोदी को हो सकता है।
यह भी पढ़े:-सपने में आये थे अशोक सिंघल, काशी के घाट पर किया श्राद्ध
बनारस से सांसद बनने के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी ने यूपी चुनाव में बीजेपी के लिए जमकर चुनाव प्रचार किया था। अखिलेश यादव, राहुल गांधी व मायावती ने यूपी बनाम बाहरी का मुद्दा भी बनाया था लेकिन यूपी की जनता ने पीएम मोदी पर विश्वास किया और यूपी में प्रचंड बहुमत से बीजेपी की सरकार बनवायी। पीएम नरेन्द्र मोदी के संासद रहने का असर हुआ था कि बनारस में आयी बाढ़ व अन्य समय गुजरात के लोगों ने भी यहां पर सेवा कार्य किया था जिसके चलते सोमवनाथ से काशी विश्वनाथ का रिश्ता मजबूत हुआ था। बीजेपी के दावे की माने तो पीएम नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव २०१९ बनारस से लड़ सकते हैं। गुजरात में जिस तरह से यूपी व बिहार के लोगों पर हमले होने के बाद उनका पलायन हो रहा है उससे पीएम नरेन्द्र मोदी को सबसे अधिक नुकसान हो सकता है। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर गुजरात से आने वाली ट्रेन में जगह नहीं मिल रही है। वहां से यूपी व बिहार के लोगों का पलायन शुरू हो गया है। बनारस पर यूपी व बिहार के लोग आ रहे हैं तो स्थानीय लोगों में भी नाराजगी बढ़ती जा रही है जिसका पीएम नरेन्द्र मोदी को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
यह भी पढ़े:-सपा के इस पूर्व सांसद को बसपा सुप्रीमो मायावती ने भेजवाया था जेल, अब सीएम योगी सरकार में जारी हुआ गैर जमानती वारंट
तो फिर पुरी संसदीय सीट से ही लडऩा होगा चुनाव
पीएम नरेन्द्र मोदी के मैजिक के बल पर बीजेपी फिर से सत्ता में वापसी के सपने देख रही है। यूपी में महागठबंधन को देखते हुए बीजेपी ने पीएम नरेन्द्र मोदी के लिए सुरक्षित सीट खोज ली है। ओडिशा की पुरी संसदीय सीट से पीएम मोदी के चुनाव लडऩे की अटकले लग रही है जिसको लेकर बीजेपी ने अभी तक अधिकृत रुप से कुछ नहीं कहा है लेकिन जिस तरह से गुजरात में यूपी व बिहार के लोगों पर हमले हो रहे हैं उससे बनारस में पीएम मोदी की परेशानी बढ़ सकती है। अपने स्टार प्रचारक को फंसता देख कर बीजेपी के पास पीएम नरेन्द्र मोदी को पुरी संसदीय सीट से ही चुनाव लड़ाने का विकल्प बच जायेगा। फिलहाल सीएम योगी आदित्यनाथ व बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने गुजरात के सीएम से वार्ता करके यूपी व बिहार के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चत करने की अपील की है अब देखना है कि इसका कितना असर होता है।
यह भी पढ़े:-अतीक अहमद व मुख्तार अंसारी के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल होने को लेकर शिवपाल का बड़ा खुलासा, मचेगा हड़कंप
Updated on:
08 Oct 2018 08:14 pm
Published on:
08 Oct 2018 08:14 pm
