5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में 2022 चुनाव की तैयारियों में जुटी ‘आप’, योगी सरकार पर साधा निशाना, गठबंधन पर आया बड़ा बयान

Highlights: -पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी आप कार्यकर्ताओं को किया संबोधित -अखिलेश यादव के कोरोना वैक्सीन वाले बयान पर भी साधा निशाना -योगी सरकार पर लगाया जाति-धर्म के आधार पर लोगों को बांटने का आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 3 Jan 2021, 9:42 AM IST

screenshot_from_2021-01-03_09-34-59.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर अब आम आदमी पार्टी ने भी कमर कस ली है। जिसके चलते आप ने प्रदेश में कार्यक्रम शुरू कर दिए हैं। इसी के चलते शनिवार को मुज़फ्फरनगर पहुंचे दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने यूपी सरकार पर जाति और धर्म पर जनता को बांटकर जंगलराज कायम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। जिसकी शुरुआत आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव से शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: नए साल से बाजारों में साप्ताहिक बंदी हुई लागू, तीन दिन बंद रहेंगी दुकानें

कैबिनेट मंत्री ने कहा की उनके मुद्दे स्पष्ट हैं। आप यूपी में दिल्ली मॉडल पर चुनाव लड़ेगी। आज भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को जंगलराज बना दिया है। लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांट दिया है। हालत यह है कि उत्तर प्रदेश में ना महिला सुरक्षित है, ना दलित सुरक्षित और ना ही ब्राह्मण सुरक्षित हैं। हालत यह हो गये कि मुख्यमंत्री एक जाति विशेष के मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं। सरकारी स्कूलों और सरकारी चिकित्सा केंद्रों की हालत बेहद खस्ता है। प्रदेश का माहौल खराब कर दिया है। कहते थे कि सबका साथ सबका विकास लेकिन विकाश अम्बानी और अडानी का कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: इस राम भक्त ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए दिए दो करोड़ 51 लाख, बोले- घर-घर जाकर लोगों को जोड़ेंगे

उन्होंने कहा कि किसान आज सड़कों पर हैं। वह आंदोलन किसानों का नहीं, सभी का है। यह सरकार की जिम्मेदारी होती है कि जब भी सरकार कोई कानून लेकर आती है तो वह पहले उस कानून को लेकर किसानों से चर्चा करती है। हम इस जंगलराज को खत्म करेंगे और क्वालिटी एजुकेशन, क्वालिटी कानून व्यवस्था के साथ-साथ क्वालिटी हेल्थ जो दिल्ली में लेकर आये हैं, उसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश में आए हैं और जिला पंचायत से हम इसकी शुरुआत कर रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर दिल्ली के मॉडल की ग्रामीणों में चर्चा कर रहे हैं। मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि 2022 में उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार होगी।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा कोरोना वैक्सीन ना लगवाने के बयान पर उन्होंने कहा कि देशवासियों को कोरोना वैक्सीन आने की शुभकामनाएं देता हूं। किसी भी दवाई को जाती है या धर्म से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। चुनाव में गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि परिस्तिथि और समय देखकर तय किया जाएगा कि किस पार्टी के साथ गठबंधन किया जाएगा।