भाकियू के नेतृत्व में किसान शांतिपूर्वक तरीके से अपनी बात रखने के लिए किसान घाट दिल्ली जा रहे थे। लेकिन केन्द्र की गूंगी बहरी सरकार ने निहत्थे किसानों पर जिस तरह से लाठी चार्ज किया है और आंसू गैस के गोले छोड़े गए तथा महिलाओं और बुर्जुगों पर रबर की गोलियां चलाई गईं वह निंदनीय है। शामली में भाकियू कार्यकर्ता इसका कड़ा विरोध करते हैं। इस अवसर पर अजयवीर त्यागी, नासिर मंसूरी, ईश्वर फौजी, दीपक शर्मा, चौधरी नदीम अहमद, राव मुद्दसिर, गुलजार, छोटा केडी, लवी राणा, राव बिलाल, शाहनवाज जैदी आदि मौजूद रहे।