
PM Narendra Modi and Amit Shah
बागपत। देश की सभी राजनीतिक पार्टियां 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। जहां एक तरफ भाजपा के लिए इन चुनावों में नाक का सवाल बना हुआ है तो वहीं दूसरी और विपक्षी पार्टियां भाजपा को हराने के लिए महागठबंधन को बनाने में जुटी हुई हैं। भाजपा सरकार के खिलाफ आए दिन लोग मोर्चा खोले बैठे रहते हैं कि उनकी मांगे पूरी नहीं की गई और न ही सरकार ने अपने वादे पूरे किए। वहीं किसान भी अपनी मांगों को लेकर रोज प्रदर्शन कर रहे हैं।
जिसके बाद यह भी चर्चाएं हैं कि जिस तरह गोरखपुर, फूलपुर और कैराना उपचुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा तो अगामी चुनाव में क्या परिणाम रहेगा। लेकिन अब भाजपा के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय किसान यूनियन अब भाजपा की दीवानी हो गई है। यही कारण है संगठन के लोग अब जमकर भाजपा की तारीफ कर रहे हैं।
दरअसल, बागपत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली-सहारपुर हाईवे का शिलान्यास करने के लिए पहुंचे थे। इसके साथ ही उन्होंने 2019 का चुनावी शंखनाद बजा दिया। उनकी घोषणाओं से जहां भाजपाई फूले नहीं समा रहे थे, वहीं किसान चेतना यात्रा पर निकले भाकियू नेता ने भी भी उनकी जमकर तारीफ की है।
बता दें कि भाकियू ने 23 सितंबर से दो अक्टूबर तक के लिए किसान चेतना यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। जिसे लेकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान इस यात्रा में शामिल हो सके। किसानों को जागरुक करने और उनके हितों की रक्षा के लिए बागपत में भाकियू के मंडल अध्यक्ष बागपत पहुंचे और उन्होंने एक किसान चेतना रथ निकाला। राष्टवंदना चैक पर जाम लगाकर उन्होंने किसानों को यात्रा के बारे मे जानकारी दी।
इसी दौरान जब मंडल अध्यक्ष मांगेराम त्यागी से बाबा टिकेत पर सवाल किया गया तो उन्होंने बाबा टिकेत के नाम से बनाये जा रही सड़क पर खुशी जाहिर की और भाजपा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बाबा टिकैत किसानों के मशीहा हैं, उनके देवता हैं। बड़ी अच्छी बात है कि मुख्यमंत्री ने उनके नाम पर सड़क बनाये जाने की बात कही है जो कि अच्छी बात है। भाजपा ने किसानों के महापुरूष के नाम पर सडकों का शिलान्यास की बात कही है। उनका सम्मान होना ही चाहिए।
Published on:
13 Sept 2018 03:47 pm

