3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दरोगा सहित पांच पुलिस कर्मियों पर लगा घर में घुसकर युवती और महिला से छेड़छाड़ का आरोप, मचा हड़कंप

दरोगा व अन्य पुलिसकर्मियों पर घर में सो रही युवती व महिला को जगाकर छेड़छाड़ करने का आरोप।

2 min read
Google source verification
UP police

दरोगा सहित पांच पुलिस कर्मियों पर लगा घर में घुसकर युवती और महिला से छेड़छाड़ का आरोप, मचा हड़कंप

शामली। जनपद में पुलिस की गुंडागर्दी देखने को मिली है। जहां पर बाग ठेकेदार के घर में दबिश देने गयी पुलिस ने अभद्रता की है। आरोप है कि झिंझाना पुलिस ने घर की लड़कियों और महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हुए गाली-गलौच की और घर में रखा जरूरी सामान भी तोड़ दिया। जिससे आहत होकर पीड़ित परिजनों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एएसपी शामली से कार्रवाई की मांग की है। उक्त आरोपी दरोगा व पुलिसकर्मियों पर पहले भी कई बार अभद्रता का आरोप लग चुका है।

यह भी पढ़ें-श्मशान में जली रही थी चिता, अचानक पहुंची पुलिस और शव को निकलवा कर दी यह कार्रवाई

दरअसल मामला झिंझाना थाना क्षेत्र का है, जहां कस्बा झिंझाना में देर रात कालूराम सैनी के घर में आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसवाले घुस आए। वहीं परिजनों का आरोप है कि घर में मौजूद कालूराम की पुत्रवधू और बेटी सोनम के साथ पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी की है। पुलिस वालों ने पहले तो घर की महिलाओं को जगाया और फिर घर में रखा सामान उथल-पुथल करने लगे, जब पीड़ित परिवार ने इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट व गाली -गलोज की। घटना उस समय की है जब कालूराम व उसकी पत्नी बाग में रखवाली के लिए गए हुए थे और उनकी बेटी व पुत्रवधु घर पर अकेली थीं। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही कालूराम व उनकी पत्नी भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन उनके घर पर पहुंचने से पहले ही पुलिस वाले मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें-यूपी के इस जिले में आकाशीय बिजली ने ढाया कहर, सब कुछ जलाकर कर दिया खाक, लोगों में दहशत

पीड़ित की बेटी का कहना है कि जब उन्होंने पुलिस वालों से तलाशी लेने के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि एक मामले में वो उनके घर दबिश देने के लिए आए हैं। लेकिन पीड़ितों का कहना है कि उन पर कोई भी आपराधिक मुकदमा नहीं है और न ही उनका किसी से झगड़ा हुआ है। फिर भी पुलिस ने जबरन घर में घुसकर महिलाओं से बदसलूकी की है। जिससे आहत होकर परिवार के लोग एसपी ऑफिस पहुंचे और उक्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोपी दरोगा का नाम आदेश सैनी बताया जा रहा है जो 5 पुलिसकर्मियों को साथ लेकर पीड़ितों के घर पहुंचा था।

यह भी देखें-घर में शराब पैकिंग करके घर में ही पेटी तैयार करने का वीडयो शोशल मीडिया पर वायरल

दरअसल दरोगा आदेश सैनी अपनी इन हरकतों से पहले भी चर्चाओं में रह चुका है। फिलहाल पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और एएसपी शामली श्लोक कुमार ने सीओ कैराना राजेश कुमार तिवारी को जांच के आदेश दिए हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग