शामली। दो दिन पूर्व झिंझाना के कमालपुर मार्ग पर पुलिस पिकेट पर हमला कर सरकारी असलाह लूटने के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। पुलिस अब कैराना के चर्चित बदमाश मुकीम उर्फ काला के साथियों पर निगाहे गड़ा रही है। इसमें सबसे पहला टारगेट पुलिस अभिरक्षा से फरार बदमाश वाजिद उर्फ काला है। जिसके ऊपर एक लाख रुपए के इनाम का प्रपोजल भी शासन को भेज जा चुका है।