25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाबा रामदेव ने कहा- देश में बसने वाले हिन्दू-मुस्लिम के पूर्वज हैं राम, जानिए आैर क्या-क्या कहा योग गुरु ने

कहा- राम राजनीति का विषय नहीं, वह हमारे राष्ट्र का हैं सम्मान  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 18 Nov 2018, 6:39 PM IST

meerut

बाबा रामदेव ने कहा- देश में बसने वाले हिन्दू-मुस्लिम के पूर्वज हैं राम, जानिए आैर क्या-क्या कहा योग गुरु ने

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के पुरकाजी के गांव भैसानी में शादी समारोह में राजनेताओ का जमावड़ा लगा रहा। राजनेताओं, फिल्म अभिनेता के साथ-साथ योग गुरु बाबा रामदेव भी शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे, जहां उन्होंने राम मन्दिर पर कहा कि 200 साल हो गए हैं मुकदमा चलते हुए अब लोगों का सब्र का बांध टूट रहा है। इससे जयादा इंतजार अब हो नहीं सकता, अब एक ही रास्ता बचा है कि संसद में कानून बनाकर मन्दिर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया जाए।

यह भी पढ़ेंः भाजपा ने कमल संदेश यात्रा के जरिए लिया है ये बड़ा संकल्प कि 2019 में पिछले चुनाव को भूल जाएंगे लोग

यह भी पढ़ेंः VIDEO: शामली में भाजपा की कमल संदेश यात्रा में इसलिए हो गया हंगामा

राम हिन्दू आैर मुस्लिम के पूर्वज

उन्होंने कहा कि राम का राष्ट्र में कोई विरोध नहीं, क्योंकि राम भारत में बसने वाले हिन्दू और मुस्लिम सबके पूर्वज हैं। जब दुनिया में कोई मजहब नहीं था, तब राम थे। राम का स्थान है अयोध्या, राम राजनीति का विषय नहीं, वह हमारे राष्ट्र का सम्मान और गौरव है। राम का मंदिर अयोध्या में बनता तो ये हमारे पुरखों की विरासत का सम्मान है, ये होना चाहिए संसद में कानून लाकर। संसद पर दबाव डालने का सभी संतों और सामाजिक संगठनों ने परकर्म चलाया हुआ है। सभी का ये प्रयोजन है कि संसद को इस बात के लिए राजी करना। संसद पर इस बात का दबाव डालना कि राम मन्दिर बने। कोर्ट से तो उम्मीद ही धुंधली हो चुकी है, इतने वर्ष हो गए हैं अभी तक समाधान नहीं हुआ। जब हद से ज्यादा किसी मुद्दे को दबाया जाता है और कोई समाधान नहीं निकलता है तो विद्रोह की सम्भावना तो बनेगी ही।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग