8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रैक्टर-ट्राले में घुसी बारात की बस, एक की मौत दर्जनों घायल

मुजफ्फरनगर के थाना मीरापुर क्षेत्र में गांव के कैथोड़ा में उस समय कोहराम मच गया जब बारातियों से भरी बस अचानक शुगर मिल में गन्ना डालकर आ रहे एक ट्रैक्टर ट्राले से भीड़ गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 1 Dec 2021, 5:45 PM IST

bus_accident.jpeg

मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में बुधवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि दर्जनों बाराती घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भिजवा। जहां 7 लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, तो वहीं पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

यह भी पढ़ें : यूपी की नाबालिग युवती को दिल्ली में अगवा कर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

जनपद मुजफ्फरनगर के थाना मीरापुर क्षेत्र में गांव के कैथोड़ा में उस समय कोहराम मच गया जब बारातियों से भरी बस अचानक शुगर मिल में गन्ना डालकर आ रहे एक ट्रैक्टर ट्राले से भीड़ गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वही मौके से गुजर रहे लोगों ने मामले की जानकारी थाना मेरापुर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में सवार लोगों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ भिजवाया। जहां डॉक्टर ने एक व्यक्ति निशू पुत्र अकबर उम्र 56 को मृत घोषित कर दिया, जबकि इस घटना में लगभग दो दर्जन लोग घायल हुए।

वहीं डॉक्टरों ने ज्ञानेंद्र, आत्माराम, विजय, वीरू, पामेश, मोनू और महेंद्र सहित सात लोगों की हालत को गंभीर देखते हैं उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक निशू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना भोपा क्षेत्र के गांव कसौली निवासी गगन पुत्र कामेश सैनी की शादी रामराज में सुरेंद्र सैनी की बेटी के साथ तय हुई थी। बुधवार को सुबह गांव कसौली से रामराज के लिए लगभग 60 बारातियों को लेकर एक प्राइवेट बस जा रही थी। जैसे ही यह बस थाना मीरापुर क्षेत्र के गांव केथोड़ा के निकट पहुंची तो बस का स्टेरिंग फेल हो गया, जिसे कंट्रोल करने में ड्राइवर नाकाम हो गया और बस अनियंत्रित होकर टिकोला शुगर मिल में गन्ना डालकर आ रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई।

यह भी पढ़ें : ट्रैफिक पुलिस का कारनामा! घर पर खड़ी बाइक चालक का काट दिया सीट बेल्ट न लगाने का चालान