28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाइवे पर बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, लोगों में दहशत

कपिल ने किसी प्रकार मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 14 Oct 2018, 3:56 PM IST

police on spot

हाइवे पर बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, लोगों में दहशत

शामली। मेरठ-करनाल मार्ग पर लांक व काबडौत के बीच बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर एक युवक से बाइक व तीन हजार रुपये की नकदी लूट ली। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है।

यह भी पढ़ें-खेकड़ा के दूषित पानी से गाजियाबाद के गांवों में फैल रही बीमारी, ग्रामीणों ने किया यह ऐलान

जानकारी के अनुसार फुगाना निवासी कपिल अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम से शामली आया था। देर रात करीब दस बजे वह वापस फुगाना लौट रहा था। जब वह मेरठ-करनाल मार्ग स्थित गांव लांक व काबडौत के बीच पहुंचा तभी पीछे से दो बाइक सवार बदमाशों ने उसे हथियारों के बल पर रोक लिया तथा उसे आतंकित करते हुए तीन हजार रुपये की नकदी व बाइक लूट ली तथा जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

यह भी पढ़ें-सड़क हादसे में छात्रा की दर्दनाक मौत, बाल-बाल बचा भाई, परिजनों में मचा कोहराम

कपिल ने किसी प्रकार मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि बदमाशों ने युवक से तीन हजार रुपये की नकदी लूटी है। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग