
VIDEO: अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने बताया 'सैक्स का भूखा' तो भाजपा विधायक बोले- वह उनकी...
मुजफ्फरनगर। खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी के कश्मीरी महिलाओं पर विवादित बयान पर बॉलीवुड अभिनेत्री रिचा चड्ढा द्वारा ट्वीट कर भाजपा विधायक विक्रम सिंह पर टिप्पणी की थी। इसको लेकर विधायक विक्रम सैनी ने अपनी सफाई पेश की और अभिनेत्री पर पलटवार करते हुए कहा कि रिचा उनकी बहन और बेटी जैसी हैं। मगर जैसी जिसकी सोच होती है, वह वैसा ही बोलता और लिखता है। उन्होंने कहा कि मैंने कोई गलत नहीं कहा, हो सके तो मेरी वीडियो देखें और उसके बाद बात करे।
विक्रम सैनी ने कहा कि उन्होंने कहा था कि कश्मीर धारा 370 हटाए जाने के बाद भारत का अभिन्न अंग हुआ है। धारा 370 और 35 ए के कारण देश में दो संविधान थे। भारत का अलग और कश्मीर का अलग। यहां तक कि भारत के राष्ट्रपति भी कश्मीर में एक इंच जगह नहीं खरीद सकते थे। कश्मीर से बाहर शादी करने वाली कश्मीरी महिलाओं को नागरिकता से वंचित कर दिया जाता था।
उन्होंने कहा कि धारा 370 हटाए जाने से कश्मीर के विकास को गति मिलेगी। रिचा चड्ढा के बयान पर उन्होंने कहा कि वह उनकी बहन और बेटी की तरह है। वे उन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं करना चाहते। रिचा चड्डा पहले उनका वीडियो देखें, उसके बाद अपनी कोई प्रतिक्रिया दें। उन्होंने रिचा चड्डा से अपनी मानसिकता ठीक करने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि अपने वीडियो में उन्होंने कोई गलत बात नहीं कही थी। उन्होंने शादी करने की बात कही थी, ना की किसी को भगाने की। धारा 370 हटाने के बाद आज कश्मीर के लड़के लड़कियां देश के दूसरे हिस्सों में शादी कर सकती हैं, ऐसे ही दूसरे प्रदेशों के लड़के-लड़कियां कश्मीर में शादी कर सकते हैं। इसमें कोई गलत मंशा नहीं थी। मेरे बारे में जो गलत खबरें फैला रहे हैं, वह उनसे स्पष्टीकरण मांगेंगे। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।
Updated on:
09 Aug 2019 08:39 pm
Published on:
09 Aug 2019 08:30 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
