बीकेयू मुखिया चौधरी नरेश टिकैत ने कृषि कानूनों को लेकर भी केंद्र सरकार को दी सलाह देते हुए कहा कि हम ही केंद्र सरकार की मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र में भाजपा की सरकार है, तब तक कानून को लागू ना करे, अगर चुनाव के बाद फिर भाजपा की सरकार बनी तो फिर बात कर लेंगे। भाकियू के साथ आए राजनीतिक लोगो का टिकैत ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बिल के विरोध में कम किसानों के सम्मान के लिए ज्यादा भीड़ इकट्ठा हो रही है।