दरअसल, मुंबई में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की शुरुआत में ही बॉलीवुड फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पैतृक आवास मुजपफ्फरनगर केे बुढ़ाना आ गए थे। कोरोना जांच के बाद से वह यहीं अपने परिवार के साथ समय बिता रह रहे हैं। वहीं, कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में फैले भ्रम को दूर करने के लिए मुुजफ्फरनगर के उपजिलाधिकारी और तहसीलदार ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने कहा कि लोगों में कोरोना वैक्सीन को लेकर डर है। इसलिए वह चाहते हैं कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी देश की जनता से अपील करते हुए अधिक से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। अधिकारियों ने उनसे निवेदन किया कि इसके लिए वह अपना ऑडियो या वीडियो जारी करें। इस पर फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अधिकारियों को जल्द ही टीकाकरण की अपील का वीडियो जारी करने का आश्वासन दिया।