22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Muzaffarnagar / पड़ोस की युवती से प्रेम करता था युवक, परिजनों ने बुलाया घर और पीट-पीटकर कर दी हत्या

पड़ोस की युवती से प्रेम करता था युवक, परिजनों ने बुलाया घर और पीट-पीटकर कर दी हत्या

Highlights: -थाना छपार क्षेत्र का मामला -युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप -पुलिस ने मामला किया दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 19 Jun 2020, 3:26 PM IST

img-20200619-wa0012.jpg

मुजफ्फरनगर। कभी प्रेमियों की कब्र गाह बने मुजफ्फरनगर का नाम दिन निकलते ही ऑनर किलिंग की घटना के बाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। जिसमें गांव की ही युवती से प्रेम प्रसंग के चलते परिजनों ने युवक को घर बुलाकर उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवक को युवती के परिजनों ने बहाने से बुलाया था और उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें : UP के इस जिले में Covid-19 के दो नए अस्पताल तैयार, 650 बेड की होगी व्यवस्था

दरअसल, मामला थाना छपार क्षेत्र के गांव सिसौना का है। जानकारी के अनुसार राजन नाम के एक युवक का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। जो युवती के परिजनों को कतई पसंद नहीं था। मृतक के परिजनों के अनुसार उन्होंने भी राजन को अपनी प्रेमिका से मिलने और बात करने से मना किया था। मगर वह नहीं मान रहा था। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह युवती के परिजनों ने राजन को किसी बहाने से घर बुलवाया और उसे पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मृतक का शव युवती के घर की छत पर पड़ा मिला। आरोप है कि युवती के परिजनों उस पर चोरी के आरोप लगा उसे पीट-पीटकर मार डाला।

यह भी पढ़ें: पांच दिन बाद जिस बेटी की उठनी थी डोली, अब उठानी पड़ी अर्थी, वजह जान खौल जाएगा आपका खून

मामले की जानकारी परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक सदर कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव सिसौना में राजन नाम के युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा गया है। बताया जा रहा है कि राजन का गांव की युवती से प्रेम प्रसंग था। जिसके चलते उसे युवती के परिजनों ने घर बुलाकर हत्या कर दी। मृतक पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।