केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा कि देश में मोदी जी ही केवल किसानों की आय दोगुनी करने की फिक्र करते हैं और उसी नीति पर कार्य कर रहे हैं। देश में यूरिया खाद के कारखाने बंद थे, भाजपा सरकार ने चालू कराया। हमारी सरकार ने यूरिया को निम्कोटिड किया। वहीं 18000 गांवों में हमने बिजली पहुंचाई, हमारी सरकार दिल से किसानों की मदद करती है। भाजपा सरकार में 92 प्रतिशत गन्ना भुगतान हो चुका है।