भाजपा नेता अरुण जेटली के निधन की खबर सुनकर मुजफ्फरनगर समेत देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। इसकी सूचना मिलते ही वेस्ट यूपी के भाजपा नेता दिल्ली रवाना हो चुके हैं। जेटली के निधन पर विधायक पंकज सिंह ने कहा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली जी के निधन का समाचार मिला है। अरुण जी का जाना राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति है। आज हमने राजनीति के एक प्रखर अधिवक्ता, वक्ता और राजनीतिक स्तंभ को खो दिया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें मोक्ष मिले व उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।